कर्णप्रयाग। जीआईसी उज्जवलपुर के छात्रों का सात दिवसीय एनएसएस शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ग्राम पंचायत भटोली में शुरू हुआ। ग्राम पंचायत के भवन में आयोजित शिविर का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता नेगी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से छात्रों और ग्रामीणों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारियां मिलती हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता मिशन विषय पर आधारित नाटकों से जन जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोविंद सिंह कनवासी, महिला मंगल दल अध्यक्ष शशी देवी, मुन्नी कठैत, एनआर सती, एलपी नौनी, प्रेम सिंह चौहान और रतन सिंह आदि मौजूद थे।