फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार सहित जेल भरो आंदोलन करेंगे उफल्डा के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र में शामिल करने का विरोध कर रहे उफल्डा के ग्रामीण जल्द ही परिवार सहित जेल भरो आंदोलन करेंगे। आंदोलन की रणनीति के तहत ग्रामीण कोतवाली श्रीनगर में गिरफ्तारियां देेंगे।
विज्ञापन

उफल्डा के ग्रामीण पालिका क्षेत्र में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार व शासन ग्रामीणों की सहमति के बिना उन्हें पालिका क्षेत्र में शामिल कर रही है। विरोध स्वरूप ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे क्रमिक अनशन कर रहे हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने बैठक कर आंदोलन को और उग्र करने का निर्णय लिया। ग्रामीण कुशाल सिंह ने बताया कि जल्द ही उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण परिवार सहित कोतवाली श्रीनगर मे गिरफ्तारियां देंगे। बुधवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालों लक्सू देवी, विमला देवी व राजेश्वरी देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें