फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली स्लोप के निर्माण की धीमी गति पर मुख्य सचिव हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और गढ़वाल मंडल आयुक्त दिलीप जावलकर ने बुधवार को औली पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने औली स्लोप पर चल रहे कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि साल के अंत तक हर हाल अधूरा कार्य पूर्ण करें और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट गढ़वाल कमिश्नर और जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं।
बता दें कि औली में 15 से 21 जनवरी तक फिस (फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग) रेस का आयोजन होना है। अधिकारियों ने स्कीइंग स्लोप के साथ ही पंप हाउस, मोबाइल स्नोगन, स्नो मशीनों और चियर लिफ्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद पर्यटन आवास गृह औली के सभागार में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि औली को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में विकसित करने के मकसद औली में फिस रेस का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय स्कीयरों को भी इससे निखरने का मौका मिलेगा। उन्होंने आयोजन के दौरान आवास, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के भी निर्देश दिए। डीएम आशीष जोशी ने फिस रेस के लिए चल रही तैयारियों की रिपोर्ट मुख्य सचिव के सम्मुख रखी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के स्कीयर्स और पर्यटकों के लिए आवास की व्यवस्था कर ली गई है। सभी व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। कृत्रिम बर्फ बनाने के लिए आस्ट्रिया से दो और फ्रांस से एक टेक्नीशियन औली पहुंच चुके हैं। बैठक में
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. मयंक बडोला, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें