फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग का सुधारीकरण का कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। दो दिनों से ठप पड़े गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर बुधवार से लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर ने सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने पोखरी, नंदप्रयाग और दशोली क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों की एकमात्र सड़क को शीघ्र सुचारु करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

25 दिसंबर सोमवार को गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग घुड़साल गांव के समीप पुश्ता ढहने से करीब पांच मीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से पोखरी और हापला क्षेत्र में यातायात ठप पड़ गया था। मामले में एडीबी आपदा की ओर से बजट न होने के कारण सड़क सुधारीकरण से हाथ खड़े कर दिए थे। इस संबंध में अमर उजाला ने सड़क टूटी, 100 गांवों का संपर्क कटा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने लिया और विधायक निधि से मार्ग का निर्माण कराने की बात कही। बुधवार को विधायक महेंद्र भट्ट ने डीएम आशीष जोशी और लोनिवि के उच्च अधिकारियों से वार्ता की और लोनिवि के सहायक अभियंता डीसी नौटियाल के साथ मौके पर पहुंचे। लोनिवि के अधिकारियों ने तत्परता दिखाकर बुधवार से ही सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया। लोनिवि के ईई धन सिंह रावत ने दो दिनों में सड़क सुचारु करने का दावा किया है। इधर, बदरीनाथ विधायक ने कहा कि सड़क सुधारीकरण में जो भी खर्च आएगा, उसे विधायक निधि और लोनिवि की ओर से वहन किया जाएगा। वहीं, सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर पोखरी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं सौ से अधिक गांवों के लोगों को अभी 21 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर गंतव्य को पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें