फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से होगा गोपेश्वर-पोखरी सड़क का सुधारीकरण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के लिए एडीबी आपदा के अधिकारियों के हाथ खड़े करने के बाद बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने विधायक निधि से सड़क सुधारीकरण कार्य करने का निर्णय लिया। मंगलवार को विधायक ने डीएम आशीष जोशी से सड़क की स्थिति की जानकारी मांगी। जिला प्रशासन अब लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर से सड़क सुधारीकरण कार्य करवाने की योजना बना रहा है।
बीते एक माह से घुड़साल के समीप गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग धीरे-धीरे धंस रहा था और सोमवार को मार्ग करीब पांच मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया। इससे जहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई वहीं पोखरी, हापला, नंदप्रयाग और दशोली क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों का सड़क से संपर्क टूट गया है। गंजेड़ गांव निवासी नंदन सिंह और भदोड़ा गांव के प्रधान राकेश सिंह का कहना है कि जब मार्ग धीरे-धीरे धंस रहा था तो जिलाधिकारी से इसके सुधारीकरण की मांग उठाई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। दशोली की ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण और मनोज रावत का कहना है कि ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन


तय करनी पड़ रही 21 किमी की अतिरिक्त दूरी
गोपेश्वर से पोखरी तक जाने में ग्रामीणों को 47 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन घुड़साल के पास सड़क बंद होने से ग्रामीणों को पोखरी तक जाने के लिए वाहन में 41 किलोमीटर कर्णप्रयाग जाना पड़ रहा है। फिर यहां से वाहन से ही 27 किलोमीटर की दूरी तय कर पोखरी पहुंच रहे हैं। यानी लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए 21 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। हापला घाटी के ग्रामीण गोपेश्वर से घुड़साल तक वाहन से पहुंच रहे हैं। यहां से करीब पांच सौ मीटर तक पैदल चलने के बाद फिर सड़क के दूसरे छोर खड़े वाहनों से गांवों तक पहुंच रहे हैं। कलसिर गांव के बलवंत सिंह का कहना है यदि जल्द सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
गोपेश्वर-पोखरी सड़क के सुधारीकरण कार्य के लिए डीएम से वार्ता की गई है। यदि एडीबी आपदा विभाग के पास बजट नहीं है तो विधायक निधि से सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू करवाया जाएगा। लोनिवि के अधिकारियों से भी बात की जा रही है। जल्द सड़क को सुचारु करवा दिया जाएगा। - महेंद्र भट्ट, विधायक, बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें