फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। घाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत कनोल के ग्रामीणों ने क्षेत्र में प्रस्तावित छुरागाड-कनोल सड़क से गांव के अन्य तोकों को भी लाभान्वित करने की मांग पर नगर से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण ढोल-दमाऊं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। करीब आधा घंटे तक ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। यहां डीएम आशीष जोशी के न मिलने पर ग्रामीण मायूस हुए। बाद में उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बीते सात दिसंबर को डीएम से मिले ग्रामीणों ने कहा था कि जिस क्षेत्र से सड़क निर्माण की नापजोख की गई है, उससे सिर्फ कुछ ही परिवारों को यातायात का लाभ मिलेगा। जबकि सड़क का निर्माण सितेल से लेटाला, प्राणमती, मानी, सरमा, बणगुना, फितोली, फाकी और घरकटाई तोकों से होते हुए कनोल ले जाई जाए। इससे अधिकाधिक ग्रामीणों को सड़क का लाभ मिलेगा। प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई न करने पर मंगलवार को ग्रामीण ढोल-दमाऊं के साथ जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई सभा में खिलापी राम, मान सिंह, खीम सिंह, कुंदन सिंह और भूपेंद्र सिंह ने कहा कि छुरागाड-कनोल सड़क का जो सर्वे हुआ है, उससे एक ही गांव को सड़क का लाभ हो रहा है, जबकि आठ तोक सड़क से वंचित रह रहे हैं। इस मौके पर गबरु राम, दीपा देवी, तारा देवी, कंचन सिंह, भगत सिंह, भरत, कमला, आलम सिंह, जेठुली देवी, विमला, दुलपी राम, जसपाल सिंह, पुष्पा, पान सिंह, चंद्री राम, चंद्र सिंह, भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने सचिव को भेजा पत्र
गोपेश्वर। छुरागाड-कनोल सड़क से क्षेत्र के अन्य आठ तोकों को भी सड़क से लाभान्वित करने को लेकर थराली के विधायक मगन लाल ने ग्राम्य विकास सचिव को पत्र भेजा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में करीब दस हजार की आबादी सड़क से अछूती है। ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने में तीन से पांच किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। लिहाजा आबादी क्षेत्र को सड़क से लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें