फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन ठप रहने के बाद आज शुरु होगी औली रोपवे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। औली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता को देखते हुए दो दिनों से जोशीमठ-औली रोपवे की टेस्टिंग चल रही है। सोमवार और मंगलवार को रोपवे का संचालन बंद रहा। अब बुधवार से रोपवे का संचालन विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। मंगलवार को सैर-सपाटे के लिए औली जाने वाले पर्यटकों को भी रोपवे बंद होने से मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

औली में जनवरी माह में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस दौरान यहां खिलाड़ियों के साथ ही पर्यटकों की भीड़ भी उमड़ेगी। इसे देखते हुए जोशीमठ-औली रोपवे प्रबंधन की ओर से रोपवे की टेस्टिंग की जा रही है। सोमवार को टेस्टिंग शुरू हुई जो मंगलवार को देर शाम तक चली। रोपवे का संचालन बंद होने से पर्यटक अपने वाहनों से ही औली पहुंचे। रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट ने बताया कि रोपवे की टेस्टिंग पूरी हो गई है। बुधवार से रोपवे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें