फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जनवरी तक जलकर के एकमुश्त भुगतान पर ब्याज में पूरी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जल संसाधन मंत्री प्रकाश पंत ने कहा है कि 30 जनवरी तक एकमुश्त जलकर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं का शत प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा। मंत्री ने यह घोषणा सोमवार को दक्षिण काली मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना के बाद कही।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने सोमवार को दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इस दौरान दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी का आशीर्वाद भी लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत एवं स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की योजना प्रदेश भर में चलानी चाहिए । पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की पेयजल समस्या दूर करने के लिए सरकार को ठोस योजना बनानी चाहिए। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि राज्य की खुशहाली के लिए बसको सामूहिक प्रयास करने चाहिए । दुर्गम क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्रैबिनेट मंत्री ने कहा कि 30 जनवरी तक विशेष अभियान के तहत उपभोक्ताओं को बिलों की एकमुश्त अदायगी पर पानी के बिलों का ब्याज माफ किया जाएगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, जिला महामंत्री विकास तिवारी, राजीव चौधरी, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज सैनी, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, रजनीकांत शुक्ल, धर्मेंद्र चौधरी, अमित गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रियव्रत गुप्ता, संजय बहल, अरुणा बंसल, पार्षद कन्हैया खेवडिुया, कैलाश केसवानी, सुरेश गुलाटी, शिव कुमार कश्यप, संजीव नैयर, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें