फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग पर अधिकारी व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने नगर में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि नई पेंशन योजना से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। यदि शीघ्र पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, लोनिवि, उद्यान विभाग, सिंचाई, जल संस्थान, जल निगम समेत सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मंदिर मार्ग पर इकट्ठा हुए और यहां से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्य तिराहे से होते हुए प्रदर्शनकारी, पुलिस थाना, जिला अस्पताल गेट से होते हुए जिला पंचायत सभागार में पहुंचे। यहां हुई गोष्ठी में संयुक्त कर्मचारी एकीकृत मंच के प्रांतीय सदस्य पंकज सती ने कहा कि वर्ष 2005 में केंद्र सरकार की ओर से पुरानी पेंशन योजना को बंद कर एनपीएस योजना शुरू की गई, जिससे कर्मचारियों की पेंशन निर्धारित पेंशन से कम हो गई। जबकि मौजूदा समय में भी विधायक और सांसदों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। शिक्षक संघ से जुड़े मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार की ओर से एनपीएस लागू कर अधिकारियों और कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य पर कुठाराघात किया है। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय प्रभारी रघुवीर सिंह, शंभू प्रसाद त्रिपाठी, खिलाप सिंह गड़िया, प्रदीप भंडारी, पंकज सती, दिगपाल सिंह, मंजू पुरोहित, मेहरबान सिंह नेगी, मनवर नेगी और पूर्ण सिंह फरस्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें