नारायणबगड़/आदिबदरी। नारायणबगड़ के जीआईसी असेड़-सिमली का राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर प्राथमिक विद्यालय ईड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ करते हुए ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारियों से अवगत होने का मौका मिलता है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने साक्षरता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण के लिए नुक्कड़ नाटक से जन जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सी प्रसाद, ममंद अध्यक्ष दीपा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रदीप बुटोला, जयवीर बुटोला आदि मौजूद थे। जीआईसी आदिबदरी में बालिका अभिप्रेरण शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने बालिका शिक्षा और अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारियां दीं। इस मौके पर नरेंद्र चाकर, हरीश नेगी, दीपा देवी, बिंदी लाल और एसएस रावत आदि मौजूद थे।े