फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला शिक्षाधिकारी ने किया निजी स्कूलों को फरमान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों के संचालकों को अपने स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पहले से बनी सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने जिले की सभी निजी स्कूलों की बसों में जीपीएस सिस्टम लगाने तथा बसों में महिला परिचालकों की नियुक्ति करने को भी कहा है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी (सीईओ)मदन सिंह रावत ने जनपद के सभी खंड शिक्षाधिकारियों और उप शिक्षाधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। सीईओ ने अपने आदेश में वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर रोक लगाने, हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाने स्कूल के मुख्य गेट पर शिकायत बॉक्स रखने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत बॉक्स को पांच सदस्यीय समिति के समक्ष खोला जाए और शिकायतों पर अमल किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में अध्ययनरत नाबालिगविद्यार्थियों के दोपहिया वाहन चलाने पर भी सख्ती से रोक लगाने को कहा है। बता दें कि पिछले दिनों आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने सीईओ को निजी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें