फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों में धूल फांक रहा है औली में डबल स्केटिंग रिंग निर्माण का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। औली में जनवरी में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता संपन्न होगी। आयोजन के लिए शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन औली में अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए डबल स्केटिंग रिंग का प्रस्ताव फाइलों में धूल फांक रहा है, जबकि उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन लगातार औली में डबल स्केटिंग रिंग के निर्माण की मांग करता आ रहा है।
विज्ञापन

औली में वर्ष 2011 में सैफ विंटर गेम्स का आयोजन हुआ था। इसी दौरान यहां 83.12 लाख रुपये में आइस स्केटिंग रिंग बना था। बाद में विंटर गेम्स एसोसिएशन ने सरकार को औली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के डबल स्केटिंग रिंग का प्रस्ताव दिया था। इसके निर्माण में करीब 1.21 करोड़ के खर्च का इस्टीमेट भी गढ़वाल मंडल विकास निगम औली और पर्यटन विभाग ने फरवरी 2016 में प्रदेश सरकार को भेजा था, लेकिन अब तक रिंग के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो पाया है। इससे रिंग का निर्माण कार्य अधर में है। अब यहां बना सिंगल स्केटिंग रिंग भी देखरेख के अभाव में खस्ताहाल हो गया है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के सहायक अभियंता डीएस राणा कहते हैं कि औली में अंतरराष्ट्रीय मानक के डबल स्केटिंग रिंग बनाने का प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसके लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। जैसे ही बजट मिल जाएगा रिंग का आकार बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


लावारिस पड़ा जनरेटर
औली में आइस स्केटिंग रिंग में कृत्रिम बर्फ बनाने के लिए यहां लाखों रुपये की लागत का जनरेटर लगाया गया है, जो देखरेख के अभाव में जंक खा रहा है। लावारिस हालत में पड़े जनरेटर के कई पार्ट्स चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें