फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड के लिए विद्युत लाइन शिफंर्टग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। पेड़ों के कटान के बाद अब ऑल वेदर रोड के लिए ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे विद्युत लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में 26 दिसंबर को देवप्रयाग में पाली पुल से विद्युत लाइन शिफ्ट हो रही है। इससे 33 केवी विद्युत सब स्टेशन देवप्रयाग से मंगलवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, श्रीनगर क्षेत्र में इस माह के अंत में शिफ्टिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड के तहत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण और सुधारीकरण किया जाना है। चौड़ीकरण के लिए पेड़ों का कटान लगभग पूरा हो चुका है। अब ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत लाइन शिफ्टिंग की जा रही है।
विद्युत वितरण खंड श्रीनगर के अधीन राजमार्ग का सौड़पानी से सिरोहबगड़ तक कुछ स्थानों पर 33 केवी, 11 केवी, एलटी लाइन और ट्रांसफारमर शिफ्ट होने हैं।
अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया कि मंगलवार को देवप्रयाग के समीप पाली पुल से विद्युत लाइन शिफ्ट की जाएगी। यहां से विद्युत पोल हटाकर दूसरे स्थान पर लगाए जाने हैं। इससे मंगलवार दिन में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे टिहरी जिले के देवप्रयाग नगर सहित चाका, भरपूर, मूल्यागांव, आमणी और पौड़ी जिले के डांडा नागराजा व सबधरखाल का क्षेत्र प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें