फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र चलाने वाले संत या बाबा नहीं -श्रीमहंत नरेंद्र गिरि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार ।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा है कि आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र चलाने वालों को संत नही कहा जा सकता है। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र की आड़ में दुष्कर्म जैसे अपराध करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने देश की मीडिया से अपील की कि आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र चलाने वाले लोगों को बाबा शब्द से कतई संबोधित न करें। ऐसे कुकर्म करने वाले कथित लोगों के सामने संत या बाबा शब्द लगाना सनातन धर्म परंपराओं के विरुद्ध है और ऐसा प्रचार करने से देश के सभी संत समाज बहुत चिंतित है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र चलाने वाला अपने को यदि बाबा कहता है तो उसके खिलाफ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद कठोर कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर माताओं और बहनों का यौन शोषण करते हैं उन्हें राक्षस की संज्ञा दी जानी चाहिए। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र चलाने के नाम पर युवतियों का शोषण करने वालों के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकारों को कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। श्रीमहंत नरेन्द्र गिरि ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि पूरे देश में हिंदूवादी सरकार होने के बावजूद कुछ कथित लोग हमारी हिंदू परंपराओं को धर्म की आड़ लेकर बदनाम करने पर तुली हुई है। उनके खिलाफ भी केंद्र सरकार तुरंत कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें