फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर यज्ञ कर मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जाट महासभा पंचपुरी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115 वीं जयंती पर यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें पुष्पांजली अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह घाट पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष देवपाल राठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में भाग लेकर अंग्रेजी सरकार के कानूनों की धज्जियां उड़ाकर रख दी थी। विरेंद्र कुमार पंवार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों और मजदूरों के हित में कई निर्णय लिए। उन्होंने जमीदारी प्रथा का अंत करके किसानों को उनका मालिकाना हक दिलवाया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के आदर्श समाज का मार्ग दर्शन करती हैं। गोष्ठी में सुदेश चौधरी, रविंद्र मलिक, निरंजन मलिक, चंद्रपाल ढाका, कृष्ण कुमार पुनिया ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन चौधरी देवपाल सिंह राठी और अध्यक्षता देवेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर जीत सिंह ढिल्लो, राहुल बालियान, हरपाल सिंह, नरेंद्र देशवाल, अनिल चौधरी, संजय तालियान, आशीष चौधरी, यशपाल मलिक, प्रमोद राठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें