फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी मेले की सांस्कृतिक संध्या पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। चौरास में हो रहे शहीदी एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या पर वीरेंद्र राजपूत एवं साथी कलाकारों की एक के बाद एक प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने शहीदी मेले को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
विकासखंड कीर्तिनगर के चौरास में हो रहे शहीदी एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या वीरेंद्र राजपूत एवं साथी कलाकरों के नाम रही। इस मौके पर कड़ाके की ठंड के बाद भी वीरेंद्र राजपूत व उनकी टीम की गढ़वाली व जौनसारी गीतों व लोकनृत्यों के स्वर ताल ने दर्शकों को देर रात तक थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर वीरेंद्र राजपूत व साथी कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति पल्या गौं की सुरजा, रमसा गोरख्याण, नौनी बात सुण्याल आदि ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जबकि स्थानीय कलाकारों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में कोई कमी नही छोड़ी। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन ने मेले के आयोजन की पहल की सराहना की। कहा कि इस प्रकार का आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद है। साथ ही ऐसे आयोजनों से समाज में राष्ट्रप्रेम, त्याग, बलिदान व समर्पण की भावनाओं का विकास होता है। कार्यक्रम में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्षा कल्पना कठैत ने बगैर किसी सरकारी सहायता के इतना बड़ा आयोजन करना वास्तव में शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष जयकृष्ण भट्ट व मेला प्रभारी विनोद चमोली की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गढ़वाल विवि के छात्रमहासंघ के पूर्व अध्यक्ष शैलेश मलासी, जगत नारायण रतूड़ी, आशीष गैरोला, उक्रांद के जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट, उपेदश बिष्ट, संदीप को भी मेल समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को किया सम्मानित
शहीदी मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं के प्राथमिक वर्ग में मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर, जूनियर वर्ग में सेंजो स्कूल चौरास व सीनियर वर्ग में रेंनबो पब्लिक स्कूल चौरास के नाम ओवरऑल चैंपियनशिप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें