श्रीनगर। गढ़वाल प्रीमियर लीग में शुक्रवार को हरिद्वार हैम्मर्स व केदारघाटी ने अपने- अपने मैच जीत लिए। पूल ए में नयार व पूल मे बी में हरिद्वार बढ़त बनाए हुए हैं।
शुक्रवार को पहला मुकाबला गैरसैंण लैपर्ड्स व केदारघाटी के बीच खेला गया। जिसे केदारघाटी ने 9 विकेटों से अपने नाम किया। गैरसैंण ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरो में 52 रन ही बना पाई। गैरसैंण की ओर से राधव नागपाल ने 19 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। केदारघाटी के नवीन उनियाल ने चार व सन्नी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केदारघाटी ने मात्र आठ ओवरों में ही मैच अपने नाम किया। केदारघाटी की ओर से रोहित ने 29 रनों की पारी खेली। नवीन उनियाल को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
दिन के दूसरा मुकाबला हरिद्वार हैम्मर्स व रुद्रप्रयाग ब्लास्टर के बीच खेला गया। रुद्रप्रयाग ब्लास्टर की पूरी टीम 18 ओवरों में 81 रनों पर सिमट गई। रुद्रपय्राग ब्लास्टर के कप्तान शिवम खुराना ने सार्वाधिक 27 रन बनाए। हरिद्वार के गेंदबाज शंकर ने चार व विदित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे हरिद्वार के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरो में ही मैच जीत लिया। जिसमे रवि कुमार ने 66 रनों की नाबाद पारी खेली। शंकर को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। व्यापार संघ अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। धर्मेंद्र चैधरी व लेखराज ने अंपायर की भूमिका अदा की, जबकि जयदीप भट्ट ने कमेंट्री की।