फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उठी शुद्ध पेयजल की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मे शुद्ध पेयजल की समस्या पर चर्चा की गई। एक जनवरी को चौरास पुल उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक वेडिंग प्वांइट में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शुद्ध पेयजल की समस्या पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट से समस्या को संगठन के माध्यम से शासन तक पहुंचाने के लिए कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष एक जनवरी को चौरास पुल उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए यहां पहुंचे थे। शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत नए वर्ष की शुरुआत में श्रीनगर के लोगों को चौरास पुल की सौगात देंगे। बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री चौरास पुल का उद्घाटन करेंगे। बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने शहर की समस्याओं को उनके समक्ष रखा है। जिन्हें संगठन के माध्यम से सरकार व शानस में रखा जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, अनूप बहुगुणा, बीरेंद्र रावत, नीरज पांथरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें