फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां राजराजेश्वरी नंदा की डोली देवराड़ा से कुरूड़ के लिए हुई विदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। छह माह अपने ननिहाल सिद्धपीठ देवराड़ा (थराली) में प्रवास करने के बाद मां राजराजेश्वरी नंदा देवी की डोली ने अपने मायके सिद्धपीठ कुरूड़ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आराध्य को अश्रुपूर्ण नेत्रों से विदा किया। मां नंदा की डोली 21 पड़ावों से होते हुए माघ माह की संक्रांति को कुरुड़ के पौराणिक नंदा देवी मंदिर में विराजमान होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रात: साढ़े नौ बजे गौड़ मंडली के पुजारियों और चौदह सयानों की उपस्थिति में मां राजराजेश्वरी नंदा देवी की मूर्ति को देवराड़ा नंदा देवी मंदिर के गर्भ गृह से वैदिक अनुष्ठानों के साथ बाहर निकाला। इसके बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल की उपस्थिति में मां की मूर्ति को डोली में प्रतिस्थापित किया गया। इस दौरान भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने देवी के मांगल-जागर गीतों से देवी की स्तुति की और सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ अश्रुपूर्ण नेत्रों के साथ मां नंदा की डोली को सुनांऊ मल्ला गांव तक विदा किया। यहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ देवी की डोली का भव्य स्वागत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने देवी की डोली को बज्वाड़ गांव की सीमा तक विदा किया। बज्वाड़ गांव में रात्रि प्रवास के लिए पहुंची मां नंदा की डोली का ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मंशाराम गौड़, राजेश गौड़, अनसूया प्रसाद, बच्ची राम, ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी, रणजीत सिंह नेगी, प्रताप सिंह गुर्साइं, महिला मंगल दल की अध्यक्ष गौरी देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष धनराज सिंह रावत, मदन सिंह, इंद्र सिंह शाह, पप्पू बाबा केदार पंत किशोर पंत, गोपाल सिंह, पुष्कर सिंह गुर्साइं, अब्बल सिंह गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवराड़ा कुंती देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें