फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंत में अंबूवाला स्थित गुरू आश्रम में आ सकते हैं नवविवाहित विरुष्का

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इसी महीने के अंत तक अंबूवाला स्थित अनंत धाम आश्रम में आ सकते हैं। आश्रम में इसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। हालांकि आश्रम प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और आश्रम संस्थापक अनंत बाबा भी अभी आश्रम नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन

अंबूवाला अनंतधाम के परमाध्यक्ष अनंत बाबा उस समय अचानक सुर्खियों में आ गए जब वह बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी में इटली आशीव्राद देने पहुंचे थे। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी वह लौटे नहीं। आश्रम के लोगों को भी इस बात का पता नही है कि बाबा अनंत इस समय कहां हैं। उनके अनुयायिओं को उनके आने का इंतजार है। दूसरी ओर आश्रम में रहने वाले शिष्यों और अनुयायिओं में इस बात की चर्चा है कि अनुष्का और विराट कोहली इसी महीने के अंत तक आश्रम आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो उनके आगमन को लेकर गोपनीय तैयारियां भी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें