फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ वन तस्करों ने खैर के 50 पेड़ों पर चलायी आरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/ श्यामपुर। तस्करों ने चंडीघाट पुल के नीचे सिंचाई विभाग की भूमि से 50 खैर के पेड़ काट डाले। वन गुर्जरों ने पेड़ काटने की जानकारी वन कर्मियों को दी, लेकिन वन कर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। सिंचाई विभाग के सींचपाल की ओर से वन तस्करों और वन कर्मियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक वन तस्करों के गिरोह ने तीन दिन पूर्व चंडीघाट पुल के नीचे सिंचाई विभाग की जमीन पर खड़े खैर के पेड़ों को काटना शुरू किया। वन गुर्जरों ने वन विभाग की चौकी पर तैनात कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। कर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में सिंचाई विभाग के सींचपाल की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है, जिसमें वन तस्करों के साथ वन कर्मियों को भी नामजद किया गया। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा का कहना है कि जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी आकाश वर्मा का कहना है कि प्रकरण उनके संज्ञान में नही है। यदि ऐसा हुआ है तो बेहद गंभीर मामला है। विभागीय स्तर पर इसकी जंांच करायी जाएगी। यदि कर्मचारी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें