फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी मेले में स्कूली छात्रों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चौरास में हो रहे शहीदी मेले में स्कूली छात्रों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान मुख्य अतिथि समीर रतूड़ी ने कहा कि शहीदों के लिए उनकी स्मृति में मेला करना सच्ची श्रद्धांजलि है। इस प्रकार के मेलों से भावी पीढ़ी शहीदों की कुर्बानी से अवगत होगी।
चौरास शहीदी मेले की चतुर्थ सांस्कृतिक संध्या में स्कूली छात्रों ने एक से बढकर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान आयोजित लोकनृत्य प्राइमरी वर्ग में रैनबो स्कूल प्रथम, मार्शल पब्लिक स्कूल द्वितीय,आनंदा इंटरनेशनल स्कूल तथा सैंजो पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में रैनबो स्कूल प्रथम, सेंजो स्कूल द्वितीय, मार्शल स्कूल व सरस्वती विद्यामंदिर तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्यामंदिर प्रथम, रैनबो पब्लिक स्कूल द्वितीय व मार्शल पब्लिक स्कूल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकगीत प्राइमरी वर्ग में सेंजो पब्लिक स्कूल, मंगसू राजकीय जूनियर मॉडल स्कूल द्वितीय, सरस्वती शिशु मंदिर व एंजल हैवन स्कूल तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में जीआईसी किलकिलेश्वर प्रथम व सेंजों स्कूल द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में सेंजो स्कूल प्रथम रहा। बृहस्पतिवार को मेले का समापन अवसर पर रमछोल सांस्कृतिक संध्या अपनी प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें