फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन संरक्षक ने किया बेराधार मोटर मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

देवाल। हाटकल्याड़ी-अठठू-बेराधार सड़क का मलबा लोनिवि की ओर से डंपिंग जोन में न डालने का मामला प्रकाश में आया। बुधवार को वन विभाग के वन संरक्षक और डीएफओ ने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले में रेंज अधिकारी देवाल को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं सड़क की कटिंग पर कई वन पंचायतों ने मलबे से भारी नुकसान की शिकायत कई बार डीएम से की थी। इसके बावजूद लोनिवि की ओर से निर्धारित स्थल पर मलबा नहीं डाला गया। अब विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

एक साल पहले काटी गई हाटकल्याड़ी-अठठू-बेराधार सड़क से निकले मलबे को डंप करने के लिए 3 स्थान निर्धारित किए गए थे, लेकिन लोनिवि ने मलबा डंपिंग जोन में न डालकर अपनी सुविधानुसार डाल दिया। इससे कई हेक्टेयर वन भूमि तथा पेड़ों को नुकसान पहुंचा था। बुधवार को वन विभाग के वन संरक्षक मान सिंह, डीएफओ एनएन पांडे तथा रेंज अधिकारी टीएस बिष्ट ने टीम के साथ इस सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लोनिवि की भारी कमियां पाई गईं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वन पंचायत हाटकल्याड़ी, अठ्ठू, इच्छोली-सेलखोला की भूमि को नुकसान हुआ है। साथ ही कई पेड़ क्षतिग्रस्त हुए और आंशिक नुकसान पाया गया। वन संरक्षक मान सिंह ने बताया कि रेंज अधिकारी को जल्द मामले की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के बाद संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें