फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल घोटाला: जेई के साथ कुलसचिव पर भी लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रावास के बोरवेल में हुए घोटाले को लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन कर जेई को टर्मीनेट करने की मांग की। साथ ही छात्रों ने कुलपति कार्यालय में ज्ञापन देकर बोरवेल घोटाले में कुुलसचिव पर भी आरोप लगाते हुए उन्हें पद से लटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि वोरवेल घोटाले ने विवि की छवि को खराब करने का काम किया है। छात्रों ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि छात्रावास की बोरवेल में लोकल मार्का का मोटर डालकर विवि को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर वित्तीय घोटाला किया गया है। साथ ही जेई ने संपदा विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज और कमेटी के बिना हस्ताक्षर कराए ही बिल पर कुलसचिव के सीधे हस्ताक्षर करा कर बोरवेल का लाखों रुपये का बिल पास कराया लिया। जेई और कुलसचिव ने किसी तरह से मिलकर घोटाले को अंजाम देकर विवि की छवि को खराब करने का काम किया है। छात्रों ने विवि में दस साल से हुए सभी लेनेदेन की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच करने की मांग है। कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में छात्र संघ के सचिव सिद्घार्थ कुमार, कोषाध्यक्ष रचित सोनी, मोहित देशवाल, रोहित, वैभव, अर्जुन, सुनील, विजय, अतुल, विवेक, प्रवेद्र, गजेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें