श्रीनगर। राज्य स्तरीय मांगल गीत प्रतियोगिता के फाइनल में 15 टीमें प्रस्तुति देंगी। प्रतियोगिता में 55 टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे। इस मौके पर काबीना मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेेंगे।
अदिति स्मृति न्यास की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय मांगल गीत प्रतियोगिता में मंगलवार को धाद मांगलिक संस्था कोटद्वार, नेहा डांस एवं सांस्कृतिक एकेडमी संस्था बागेश्वर व सुषमा व्यास एवं सखी देहरादून की टीमों ने प्रस्तुतियां दी। तीनों टीमों में फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता आयोजक गिरीश पैन्यूली ने बताया कि बुधवार को होने वाले फाइनल मुकाबलों में 15 टीमें प्रस्तुतियां देंगी। प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को 51 हजार, द्वितीय को 41 हजार व तृतीय को 31 हजार नगद राशि के साथ ही ट्राफी भी दी जाएगी।
ये टीमें देंगी फाइनल में प्रस्तुतियां
नदंा मांगल दल नंदप्रयाग, हरियाली मांगल दल लदौली, सुरसंगम देहरादून, श्रीराम प्रज्ञा कीर्तन मंडली श्रीकोट, मिलन मांगल दल बगवान, परशुुराम कीर्तन मंडली फरासू, टिहरी एवं ग्रामीण विकास समिति पौड़ी, जयधारी मांगल समिति पौड़ी, शिव भैरव मांगल दल बगवान, जयगढ़ कंडोलिया मांगल दल पौड़ी, धाद मांगलिक संस्था कोटद्वार, नेहा डांस एंव सांस्कृतिक एकेडमी संस्था बागेश्वर, सुषमा व्यास एवं सखी देहरादून, घंडियाल देवता मांगल समिति बुआखाल व बाराही माता मांगल दल उखीमठ।