फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी कूद में दीपा, आस्था और साक्षी रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। एसजीआरआर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में रस्सी कूद, टॉफी दौड़, चम्मच दौड़, बैडमिंटन और खो-खो समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्री-प्राइमरी वर्ग की टॉफी दौड़ में दिव्यांश, शौर्य, ओम, आदित्य तथा आकाश ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। तेजस्वी, अनवी, तमन्ना, दीया, तथा चिन्मय द्वितीय रहे। चम्मच दौड़ में शुभ, आंजेय, साक्षी, तनिष्का, और सौरभ ने बाजी मारी तो अंकिता, आयुष, विभा, ईमू और आकाश द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

खेल मैदान में आयोजित रस्सीकूद सीनियर वर्ग में दीपा, आस्था, साक्षी सेमवाल, जूनियर बालिका वर्ग में सिमरन, श्रेया, शालिनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। वहीं प्राथमिक वर्ग में आस्था पहले, अंजलि चौहान दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन एकल के सीनियर वर्ग में ईशांत प्रथम, जूनियर वर्ग में अंकित और प्राथमिक वर्ग में दानिश विजेता रहे। बैडमिंटन डबल के सीनियर वर्ग में दीपक कंडारी और अक्षय कुमार प्रथम, जूनियर वर्ग में शाश्वत नौटियाल-अखिलेश रतूड़ी प्रथम तथा प्राथमिक वर्ग में दिग्विजय-दीपक की जोड़ी प्रथम रही। प्राथमिक वर्ग की खोखो प्रतियोगिता में मेरमन सदन ने आर्यभट्ट सदन को पराजित किया। प्रतियोगिताओं का संचालन व्यायाम शिक्षक बीएन कुनियाल, अर्जुन सिंह, कमल जोशी, बलबीर सिंह, चंद्र सिंह, मनोज डिमरी, हरीश थपलियाल, संगीता पंवार, विजया डिमरी, रितु मैठाणी, पूजा डिमरी, हेमलता बिष्ट, सीमा बर्तवाल और सुंदरी सती आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें