फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी मेले में झुमैलों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। चौरास में आयोजित शहीदी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के झुमैलो पर दर्शक जमकर झूमे। इस मौके पर कीर्तन मंडलियों व महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने भी देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
सोमवार शाम कीर्तिनगर ब्लाक के चौरास में आयोजित शहीदी मेले की सांस्कृतिक संध्या को महिला मंगल दल की झूमैलो प्रतियोगिता ने रंगीन बना दिया। जय मां दुर्गा व राधा कृष्ण झुमैलो दल की प्रस्तुति ‘सेरा की मेडियों मा नै डाली पयां जामी’ ने खूब तालियां बटोरी। जबकि महिला मंगल दल व कीर्तन मंडलियों की अन्य प्रस्तुतियों ने कड़ाके की ठंड के बाद भी देर रात तक दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनीता निजवाला ने कहा कि शहीदों के सम्मान में हो रहा यह मेला परंपरागत लोक संस्कृति के संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा। कहा कि मेले को भव्य रूप देने की पूरी कोशिश की जाएगी। विशिष्ठ अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख किरन सिलवाल ने कहा कि शहीदों के सम्मान में आयोजित मेला युवाओं के लिए देश के प्रति त्याग और बलिदान की प्रेरणा है। विशिष्ठ अतिथि डा. प्रताप भंडारी ने भी आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर आयोजित झुमैलो प्रतियोगिता में जय मां दुर्गा गोरसाली प्रथम व राधाकृष्ण संगम विहार चौरास द्वितीय रहे। जबकि कीर्तन प्रतियोगिता में राधा कृष्ण संगम विहार कीर्तन मंडली प्रथम नागराजा सुपाणा द्वितीय व धारा कीर्तन मंडली उफल्डा तथा पंचवटी कीर्तन मडली तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायस ऑफ गढ़वाल का आयोजन आज
श्रीनगर। शहीदी मेले में बुधवार को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व विशिष्ठ अतिथि विधायक विनोद कंडारी वायस ऑफ गढ़वाल कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मेला प्रभारी विनोद चमोली ने बताया कि वायस ऑफ गढ़वाल कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाओं की ओर से प्रस्तुतियां दी जाऐंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम पांच बजे से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें