फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय, सचिव पर 6 दावेदारों के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनाबाद। जिला बार संघ हरिद्वार की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार व सचिव पद पर 6 उम्मीदवार मैदान में उतरे। साथ ही कार्यकारिणी के अन्य पदों उपाध्यक्ष, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, आय व्यय निरीक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर भी उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव सैनी ने बताया जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के लिएु सोमवार को सुबह 10:30 बजे से संबंधित प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुधीर त्यागी, कुलवंत सिंह चौहान, सीताराम ने अपना नामांकन कराया वहीं सचिव पद के लिए सोकेंद्र कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, सुशील सैनी, अनूप प्रकाश भारद्वाज, प्रफुल्ल शर्मा, संगीता बंसल ने अपना नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिएु तनवीर भारती, अशोक कुमार अग्रवाल, सौरभ शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। सह सचिव पद हेतु अतुल कुमार शर्मा, मनोज कुमार प्रलिया, विदुषी चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र कुमार चौहान, राव खालिद ने किया। आय व्यय निरीक्षक पद के लिए उस्मान आरिफ, विनय कुमार शर्मा, उमा चिटकारिया, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए संदीप वर्मा, उमा रानी, सचिन कुमार बेदी, रुचि बगवाड़ी ने नामांकन किया। सदस्य कार्यकारिणी के 7 पद के लिए सुनील कुमार, रूपचंद आजाद, राजीव कुमार शर्मा, रीमा सहिम, तोशी चौहान, रेशू नेहरा, मनोज कुमार धीमान आदि ने अपना नामांकन कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव सैनी, सहायक चुनाव अधिकारी कुलदीप सिंह व सतीश चौहान ने 7 सदस्य कार्यकारिणी में सुनील कुमार, रूपचंद आजाद, राजीव कुमार शर्मा, रीमा सहिम, तोशी चौहान, रेशु नेहरा, मनोज कुमार धीमान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कल मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। 22 तारीख को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, आय व्यय निरीक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष आदि पदों के लिए मतदान कराया जाएगा और संभव हुआ तो उसी दिन मत पत्रों की गिनती भी की जायगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें