फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडरों में नहीं आ रही पूरी गैस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। तहसील में सप्लाई होने वाले इंडेन रसोई गैस में घटतोली का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को प्लांट से जब रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक थराली गैस एजेंसी पहुंचा तो इनकी जांच करने पर 105 गैस सिलेंडरों में रसोई गैस कम मिली। ऐसे में ट्रक प्लांट को लौटा दिया गया।
विज्ञापन

तहसील में लंबे समय से लोग सिलेंडरों में घटतोली की शिकायत कर रहे थे। रविवार को जब प्लांट से सिलेंडरों से भरा ट्रक इंडेन गैस एजेंसी पहुंचा तो इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप सती और गोदाम प्रभारी ने सिलेंडरों की जांच की। प्रदीप सती ने बताया कि ट्रक में कुल 222 सिलेंडर थे, जिनको तोला गया तो 105 सिलेंडरों में 1 से 2 किलोग्राम गैस कम मात्रा में मिली। घटतोली होने पर ट्रक को वापस प्लांट भेजा गया है। साथ ही मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए इंडेन गैस एजेंसी के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें