फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू की गुंडागर्दी, छात्र को जड़े थप्पड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) की दबंगई लगातार जारी है। शुक्रवार को शंकर आश्रम तिराहे पर चेकिंग के दौरान सीपीयू के एक कर्मचारी ने नाबालिग छात्र को कई थप्पड़ जड़ दिए और उसके बाल पकड़कर दूर तक खींचा। विरोध होने पर सीपीयू कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

चंद्राचार्य चौक क्षेत्र के सृष्टि कांपलेक्स में शिव शक्ति ट्रेवल्स के स्वामी राजेश गुप्ता कनखल क्षेत्र में रहते हैं। कक्षा 12 का छात्र उनका बेटा नमन शुक्रवार अपराह्न अपनी बाइक से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। शंकर आश्रम तिराहे के पास पहुंचते ही चेकिंग कर रहे सीपीयू कर्मचारी ने छात्र को रोकना चाहा। छात्र ने कुछ दूरी पर पहुंचकर ब्रेक लगाए। आरोप है कि इसी दौरान मौके पर पहुंचे सीपीयू के कर्मचारी ने छात्र को बिना बात किए ही कई थप्पड़ जड़ दिए। यही नहीं उसे दूर तक बाल पकड़कर घसीटता हुआ भी ले गया। छात्र को पीटता देख कई राहगीर ठहर गए। इधर, छात्र के सूचना देने पर पिता राजेश गुप्ता ओर कई व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारी वर्ग ने जब छात्र को थप्पड़ जड़ने और बाल पकड़कर दूर तक घसीटने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा किया तो सीपीयू कर्मचारी उल्टा उलझने लग गए। व्यापारी वर्ग के आक्रोशित होने पर सीपीयू कर्मचारियों ने अपने सहकर्मियों को भी बुला लिया और फिर सीपीयू कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। व्यापारी नेता मृदुल कौशिक ने बताया कि सीपीयू की गुंडागर्दी लगातार बढ़ रही है। यातायात व्यवस्था से सीपीयू को कोई लेना देना नहीं है। केवल चालान काटने से ही मतलब है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें