फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं -त्रिकालदर्शी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार । धार्मिक परंपराओं के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा। कुछ विदेशी शक्तियां सोची समझी साजिश के तहत भारतीय संस्कृति को नष्ट करना चाहती हैं, ऐसी ताकतों से सतर्क रहना होगा। यह बात उमेश्वर धाम ट्रस्ट के सचिव थानापति महंत शिवपुरी त्रिकालदर्शी महाराज ने कही। संतों ने उस खबर को बेबुनियाद करार दिए जाने पर खुशी जाहिर की है जिसमें एनजीटी की ओर से अमरनाथ यात्रा के दौरान जयघोष के साथ ही घंटा बजाने पर रोक लगाए जाने की बातें सामने आई थी।
विज्ञापन

स्वामी त्रिकालदर्शी ने कहा कि हमारी सनातन परंपराओं को जो लोग नष्ट करने का मंसूबा पाले हुए हैं उन्हें कतई सफल नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनादिकाल से जो मठ मंदिरों में पूजा पाठ और देवी देवताओं को जयकारे लगाए जाते हैं वे भारतीय संस्कृति की अद्भुत पहचान है। त्रिकालदर्शी महाराज ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों के जयकारे लगाने, मंत्रोच्चारण करने या फिर घंटा बजाने को लेकर गलत अफवाह फैलाई जा रही थी कि अमरनाथ गुफा में जयकारों पर रोक लगा दी गई है। महंत शिवपुरी त्रिकालदर्शी ने कहा कि पवित्र अमरनाथ यात्रा देश दुनिया के लाखों करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक आस्था का केंद्र है। इस फैसले का आभार जताने वालों में महंत मोहनदास रामायणी, स्वामी चिद्विलासानंद, स्वामी कपिल मुनि, महंत साधनानंद, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत मोहन सिंह, मुखिया महंत भगतराम, निर्मल अखाड़े के सचिव महंत बलवंत सिंह, आचार्य स्वामी पारस मुनि, महंत दलजीत सिंह, महंत मनोहर पुरी, महंत भास्कर गिरि, महंत पंजाब गिरि, महंत आकाश गिरि, महंत सुखदेव मुनि आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें