फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरना सफलता: रिजिजू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि आईएएस अधिकारियों का देश के विकास में अहम योगदान है, युवा अधिकारी ईमानदारी से देश की जनता की सेवा करें। उन्होंने कहा कि उच्च सेवा में आना उपलब्धि है, जबकि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरना आपकी सफलता होगी।
रिजिजू यहां बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में फेस एक और तीन के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने में अधिकारी वर्ग की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विनम्र, सहज एवं संवेदनशील बनने की अपील की। भारत की एकता और अखंडता में अधिकारी वर्ग के महत्व को दोहराया और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आकांक्षी राष्ट्र की बढ़ती हुई अपेक्षाओं के बारे में स्मरण करवाया। चुनौतियों का सामना करने के लिए कठोर परिश्रम, संवेदनशीलता और सेवा की शुद्ध भावना के साथ मानवता की सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों, सरकार द्वारा उग्रवाद और वामपंथी अतिवाद की प्रवृति को कम करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया। इससे पहले अकादमी की निदेशक उपमा चौधरी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................................
केंद्र के कार्यों से जनता खुश
मसूरी। आईएएस अकादमी जाने से पहले पोलो ग्राउंड हैलीपेड पर पत्रकारों से वार्ता कर रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों से देश की जनता खुश है। गुजरात एवं हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव में वहां की जनता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रभावी नीतियों का आंकलन कर मतदान किया है। पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार मजबूत पैरवी कर रही है।
............................................
मसूरी प्रिय हिल स्टेशन
रिजिजू ने कहा कि मसूरी उनका प्रिय हिल स्टेशन है। वह इससे पहले भी कई बार मसूरी आ चुके हैं। यहां आकर उन्हें अलग ही सुकून मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें