फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया एवं मिसेज इंडिया क्लासिक का फिनाले 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

अदा वुमेन फाउंडेशन और सनी सेवन इवेंटस की ओर से आयोजित मिसेज इंडिया एंड मिसेज इंडिया क्लासिक ब्यूटी प्रतियोगिता का फिनाले 24 दिसंबर को देहरादून में होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में आयोजक अन्नू डागर ने बताया कि फिनाले में क्रिकेटर मनप्रीत गोनी, मिसेज यूनिवर्स शिल्पा अग्रवाल, टीवी एक्टर अनुराग मल्हान, मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट सिल्वी जोजर आदि जज होंगे। बताया कि 16 दिसंबर को भारत के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी दून पहुंच जाएंगे। जिसके बाद उनकी कार्यशाला शुरू हो जाएगी। बताया कि आयोजन के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, भोपल, गोरखपुर, दिल्ली आदि शहरों में लाइव ऑडिशन किया गया था। बताया कि दोनों कैटेगरी के टॉप छह विजेता इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान मिस वर्ल्ड वाइड इंटरनेशनल-2016 प्रियंका सिंघल भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें