फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपोवन क्षेत्र को जल्द मिलेगा पर्यागप्त पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
तपोवन में पेयजल पुनर्गठन योजना को मिली मंजूरी
विज्ञापन

-- नाबार्ड के तहत 8.49 करोड़ से दो पेयजल टैंक और नौ किमी. पेयजल लाइन बिछाने की है योजना

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। पर्यटन ग्राम तपोवन के वाशिंदों व क्षेत्र में देश-दुनिया से आने वाले सैलानियों को जल्द पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। जल निगम द्वारा तपोवन के लिए प्रस्तावित पेयजल पुनर्गठन योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। निगम की मुनिकीरेती डिवीजन जल्द योजना का धरातल पर क्रियान्वयन शुरू करेगी।
पर्यटकों की आवाजाही वाली तपोवन ग्राम पंचायत में लंबे अरसे से पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्र में ग्रीष्मकाल में ही नहीं बल्कि शीतकाल में भी लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है। क्षेत्र के गुलाब नगर, घुघताणी आदि इलाकों में अक्सर लोगों को बूंद बूंद पानी से जूझना पड़ता है। मगर जल संस्थान आज तक समस्या का समाधान नहीं निकाल पाया।
विज्ञापन

बीते दो दशक में क्षेत्र की स्थायी और अस्थायी आबादी तीन से चार गुना बढ़ी है, जिसके चलते जल निगम की मुनिकीरेती डिवीजन की ओर से स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों, तीर्थाटकों को पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था के लिए तपोवन पेयजल पुनर्गठन योजना बनाकर शासन को भेजी गई। हाल में नाबार्ड के तहत स्वीकृत 8.49 करोड़ की योजना के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद है। योजना में दो पेयजल टैंकों का नवनिर्माण व नौ किमी. पेयजल लाइन बिछाई जानी है।
जल निगम मुनिकीरेती डिवीजन के विभागीय सहायक अभियंता एसएन सिंह ने बताया कि योजना की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द इसका क्रियान्वयन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना से तपोवन क्षेत्र में स्थायी व अस्थायी आबादी को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


इंसेट
चौक चौराहों पर बनेंगे स्टैंड पोस्ट
ऋषिकेश। तीर्थ क्षेत्र तपोवन में मंजूर पेयजल योजना के तहत महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर राहगीरों के लिए पेयजल स्टैंड पोस्टों का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे राहगीरों को पानी उपलब्ध हो सके। विभाग का कहना है कि लोगों की मांग के अनुसार या पर्यटकों की अत्यधिक आवाजाही वाले स्थानों पर पर्याप्त स्टैंडपोस्टों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें