फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रतनाप्रिया ने पाया तीसरा स् थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में रतनाप्रिया ने पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन

-- आचार्य कुलुम पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की छात्रा है रतनाप्रिया, केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्तराखंड की छात्रा रतनाप्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्रा रतनाप्रिया आचार्य कुलुम पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार की कक्षा पांच की छात्रा है, जिसे केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने सम्मानित किया। समारोह में अन्य विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) के कॉरपोरेट संचार विभाग के उपमहाप्रबंधक डा. एएन त्रिपाठी ने बताया कि उत्तराखंड में चित्रकला प्रतियोगिता के लिए नोडल एजेंसी टीएचडीसीआईएल को नामित किया गया था। कॉरपोरेशन ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता बच्चों को एनटीपीसी के नोएडा स्थित पीएमआई में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए भेजा था, जिसमें राज्य से रतनाप्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने पर उसे केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री ने सम्मानित किया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में टीएचडीसीआईएल के सीएमडी डीवी सिंह, निदेशक कार्मिक एसके बिश्वास, महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन विजय गोयल, महाप्रबंधक एसपी यूसी कन्नौजिया, उपमहाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन व नोडल अधिकारी वीर सिंह, उपमहाप्रबंधक एसएम सिद्दकी, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी संजीव नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें