गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण को लेकर रामलीला मैदान में आंदोलनकारियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि जब तक स्थायी राजधानी घोषित नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने सोमवार तड़के अंधेरे में प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों को जबरन उठाने की घोर निंदा। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के लोगों से दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर गैरसैंण को स्थायी राजधानी के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। अनशन देने वालों में वीरेंद्र बिष्ट, संजय चौहान, नीरज शर्मा, कुलदीप सिंह नेगी, राजेश चंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे। वहीं समर्थन देने वालों में पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष महावीर बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य ध्यान सिंह, व्यापार संघ महामंत्री धनीराम, पुरुषोत्तम असनोड़ा, कृष्णा नेगी और मदन मोहन भंडारी आदि शामिल थे।