फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

---------------
चरक के हमले में एक गाय की मौत, दूसरी घायल
यमकेश्वर में बढ़ रहा जंगली जानवरों का हमला
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती।
यमकेश्वर ब्लॉक स्थित ग्राम खेड़ा मल्ला में मंगलवार रात चरक ने गौशाला पर धावा बोलकर दो गायों पर हमला कर दिया। हमले में चरक ने एक गाय को मारडाला जबकि दूसरी गाय को गंभीररूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक स्थित ग्राम खेड़ा मल्ला के उप प्रधान कन्हैयालाल सेमवाल ने बताया कि मंगलवार रात चरक ने भवानी दत्त कुकरेती की गौशाला की दीवार क्षतिग्रस्त कर भीतर घुस गया था। चरक ने गौशाला में बंधी एक दुधारू गाय को मारडाला जबकि एक गाय को घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों से गौशाला के अंदर बंधे जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं। बावजूद इसके वन विभाग ग्रामीणों की जानमाल की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इसके अलावा जंगली जानवरों के नुकसान से खेती-किसानी भी चौपट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें