फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को न्याय दिलाने की मांग पर छात्रों ने एक घंटे तक सड़क की जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/जोशीमठ। पैनखंडा की बेटी के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग पर पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। कहा गया कि पुलिस प्रशासन आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहा है। छात्रों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 बजे महाविद्यालय के छात्र संघ महासचिव प्रकाश भंडारी और उपाध्यक्ष चंद्रशेखर के नेतृत्व सभी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर में एकत्र हुए। पैनखंडा की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग पर नारेबाजी करते हुए छात्र महाविद्यालय गेट पर पहुंचे और यहां गोपेश्वर-चमोली सड़क जाम कर दी। मामले की सूचना मिलते ही गोपेश्वर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक छात्रों ने यहां सड़क के बीचों-बीच धरना देकर छात्रा को न्याय दिलाने की मांग उठाई। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप उसी विद्यालय का प्रधानाचार्य है। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे साफ होता है कि तंत्र भी आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहा है। दोपहर में करीब 12 बजे तक छात्रों ने सड़क पर जाम लगाया। वहीं जोशीमठ के व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी का कहना है कि नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली जोशीमठ की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी को सजा नहीं मिल जाती आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों में शिवानी, दीपक, भुवन चौहान, सुभाष, शेखर, अरविंद, मनोज कुमार, आनंद सिंह, कैलाश, दीपेंद्र, सुनील, शालिनी, मोनिका, जयंती, मोहित, सौरभ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें