फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलिक शोध पर फोकस करें शोध छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय गढ़वाल विवि के शोध छात्र संगठन ने शोध कार्यों में साहित्य चोरी विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें विशेषज्ञों ने शोध छात्रों को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए मौलिकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

रविवार को बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में हुई कार्यशाला में शोध छात्रों को जानकारी देते हुए विवि के गणित विभागाध्यक्ष प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि रिसर्च वर्क मेें गुणवत्ता पर ध्यान दें। रिसर्च में उन्हीं तथ्यों को प्राथमिकता दें, जो जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि रिसर्च करने के लिए छात्र में रिसर्च एटीट्यूड होना जरूरी है।
डीएसडब्लू प्रो. जेपी पचौरी ने रिसर्च मेथडलॉजी, सिनोप्सिस और थीसिस के बारे में बताया। रिसर्च को तार्किक और प्रमाणिक होना चाहिए। उन्होंने कट-पेस्ट के बजाय मौलिक शोध पर जोर दिया। प्रो. पचौरी ने कहा कि रिसर्च कार्य में साहित्य चोरी (अन्य व्यक्ति की थीसिस की नकल करना) के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष पवन बिष्ट ने साहित्य चोरी रोकने के लिए बनाए गए लाइब्रेरी सॉप्टवेयर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस सॉप्टवेयर की मदद से थीसिस चोरी करने वाले पकड़े जाएंगे।
संगठन के अध्यक्ष दर्शन दानू ने कहा कि भविष्य में ऐसी वर्कशॉप आयोजित कर शोध छात्राओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सचिव रमन पटेल, कोषाध्यक्ष राहुल, मनोज रावत, आशीष चौधरी, गौरव, दीपिका शर्मा, श्रद्धा पंवार और भारती रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें