फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारी ढुंढसिर में मोबाइल टावर से नहीं मिल पा रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। वर्षों इंतजार के बाद विकास खंड कीर्तिनगर के धारी-ढुंडसिर क्षेत्र में बीएसएनएल का मोबाइल फोन टावर लगने के बाद भी लोगों को इसका पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे इंटरनेट सुविधा नहीं मिलने से पोस्ट ऑफिस की आरआईसीटी डिवाइस काम नहीं कर रही है।ऑनलाइन काम भी नहीं हो पा रहे हैं। जबकि स्थानीय रिटलेर प्रतिवर्ष बीएसएनएल को 20-25 लाख रुपये का बिजनेस देते हैं। बीएसएनएल से नेट सुविधा न मिलने से केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम यहां ठप है।
टिहरी जिले के धारी ढुंडसिर क्षेत्र में अक्तूबर माह में बीएसएनएल के मोबाइल फोन टावर ने काम करना शुरू किया है। टावर के ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) के बजाय सेटेलाइट से जुड़े होने से केवल मोबाइल फोन से बात ही हो पा रही है, इंटरनेट नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश पंवार, गबर सिंह, अंकित, विकास और उम्मेद सिंह बताते हैं कि क्षेत्र में 10 राजकीय विद्यालय, 7 आंगनबाड़ी केंद्र, 2 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और एक पोस्ट ऑफिस है। नेट सुविधा नहीं होने से सभी सरकारी कार्यालय ऑफलाइन काम कर रहे हैं। बीएसएनएल के रिटलेर मुकेश का कहना है कि क्षेत्र में तीन रिटेलर हैं, जो बीएसएनएल को सालाना 7 से 8 लाख रुपये का बिजनेस देते हैं। यदि नेट सुविधा मिल जाती, तो यह कारोबार बढ़ जाता।
आरआईसीटी डिवाइस शो पीस
धारी ढुंडसिर पोस्ट ऑफिस में चार माह पहले भेजी गई आरआईसीटी (ग्रामीण सूचना एवं संचार तकनीकी ) उपकरण शो पीस बना हुआ है। पोस्ट ऑफिसों में डिजिटल इंडिया के तहत पेपर लेस वर्क और त्वरित लेन-देन के लिए यह उपकरण भेजे गए हैं, लेकिन नेट नहीं चलने से यह उपकरण काम नहीं आ रहा हैं।
विज्ञापन

योजनाओं के जीपीएस में भी समस्या
नेट न चलने से सरकारी योजनाओं के स्थलीय सत्यापन कार्यों में भी समस्या बनी है। योजना निर्माण से पूर्व व योजना पूरी होने के बाद कार्यदायी एजेंसी/ विभाग की ओर से स्थल व योजना का जीपीएस करवाया जाता है। नेट की सुविधा न मिलने से जीपीएस में भी समस्या हो रही है।
टावर से टूजी सेवा दी जा रही है। जबकि थ्री जी के लिए फिजिबिलिटी देखी जा रही है। थ्री जी शुरू होने में समय लगेगा। - रमेश कुमार एजीएम बीएसएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें