फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के लिए कागजी काम को निपटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो नेम-
विज्ञापन


छुट्टी के बावजूद दफ्तर पहुंचे अधिशासी अधिकारी
-- अधिकारियों से परिसीमन का फीडबैक भी लिया, परिसीमन का कार्य तेज करने के आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शासन की ओर से ऋषिकेश नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम की अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को अवकाश के बावजूद अधिशासी अधिकारी (ईओ) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने निगम के लिए कागजी कार्रवाई को शुरू किया। इसके साथ अधिकारियों से वार्डों के परिसीमन की जानकारी भी तलब की।
शनिवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह यादव दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से वार्डों के परिसीमन की प्रगति का फीडबैक लिया। इसके साथ ही पालिका के नाम से चस्पा कार्यालय के सभी बोर्डों पर नगर निगम अंकित कर उनका रंगरोगन करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। ईओ ने बताया कि डीएम एवं प्रशासन नगर निगम ने निकाय की सभी पत्रावालियों को चाक-चौबंद करने और परिसीमन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताया कि शासन के आदेशानुसार निगम में मर्ज इलाकों और नगर को 40 वार्डों में वर्गीकृत करने की प्रक्रिया जारी है। बताया कि वार्डों का परिसीमन का कार्य पूर्ण कर जल्द ही इसकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।
डीएम ने संभाला प्रशासक का कार्यभार
ऋषिकेश। जिलाधिकारी एसए मुगरुगेशन ने निगम के प्रशासक के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ईओ महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हालिया स्थिति का जायजा के लिए डीएम ऋषिकेश भी आ सकते हैं। बताया कि उन्हें निकाय के प्रस्तावित कार्यों और चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी भी दे दी गई है।
विज्ञापन

निकाय में नजर आए निवर्तमान जनप्रतिनिधि
नगर पालिका बोर्ड को भंग करने के शासनादेश के बाद शनिवार को जनप्रतिनिधि भी निकाय कार्यालय पहुंचे। हालांकि, छुट्टी होने की वजह से उन्हें कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिला। इस दौरान निवर्तमान चेयरमैन और सभासद निकाय कैंपस में गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखे। इस दौरान चर्चा रही कि अब चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें