फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 दिन से पशुचिकित्साधिकारी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक मुख्यालय के पशुपालन केंद्र के चिकित्साधिकारी 6 नवंबर (34 दिनों) से गैरहाजिर हैं। ब्लाक प्रमुख ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर चिकित्साधिकारी की तैनाती कर अनुपस्थित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने बताया कि देवाल मुख्यालय के पशुपालन अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी 6 नवंबर से गैरहाजिर है। देवाल में कई गांव के लोग पशुपालन व भेड़ पालन से जुड़े हैं, लेकिन चिकित्साधिकारी के न रहने से यहां के लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच कर शीघ्र डाक्टर की तैनाती की मांग की। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. लोकेश ने बताया कि देवाल में कार्यरत डा. सावन पंवार बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। उनका वेतन रोक दिया गया है। चिकित्साधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए निदेशक को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें