गोपेश्वर। चमोली जिले के बच्चों ने ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, पांच कांस्य और एक रजत पदक प्राप्त कर राज्य और जिले का गौरव बढ़ावा है। 15 से 19 नवंबर तक जयपुर में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चमोली जिले से 10 बच्चों (5-11 वर्ष) की टीम ने प्रतिभाग किया था। गोपेश्वर पहुंचने पर व्यापारियों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने विजेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
द्वारहाट के युवा शुभम शाह ने बताया कि जयपुर में जिले की शुभी वर्मा, अक्षा, यशस्वी व नवनीता ने स्वर्ण, सानिया गौड़, अपूर्वा नेगी, नंदनी रावत, अक्षत भट्ट व वैभव ने कांस्य और अक्षिता चौहान ने रजत पदक हासिल किया है। अब ये बच्चे आगामी वर्ष जनवरी माह में मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।