आदिबदरी। पौड़ी के राजकीय इंटर कॉलेज खंड मल्ला के छात्र-छात्राओं ने पौराणिक चांदपुरगढ़ी किले और भगवान आदिबदरीनाथ मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को पौराणिक किले और मंदिर समूह के इतिहास की जानकारी दी। शिक्षिका रोहिणी बिष्ट ने बताया कि एक दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को नंदासैंण, कांसुवा, बैनोली आदि गांवों का भ्रमण करवा कर इन गांवों की पृष्ठभूमि से भी अवगत कराया है।