श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल के एक स्टाफ नर्स (पुरुष) के लगातार गैरहाजिर रहने पर संविदा खत्म कर दी गई हैं। कालेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने सेवा समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं।
प्राचार्य ने बताया कि संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्स सुरेंद्र सिंह जोधा निवासी राजस्थान बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है। कर्मचारी बिना बताए दो-दो माह तक गैरहाजिर रह चुका है। वर्तमान में भी अनुपस्थित चल रहा है। 13 नवंबर को नोटिस भेजकर जोधा को 7 दिन के भीतर उपस्थित होने के आदेश दिए गए थे, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता और लापरवाही के चलते जोधा की संविदा समाप्त कर दी गई हैं। ब्यूरो