फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से हर्रावाला में बनी पहली सडक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :--------------
विज्ञापन


सीएम के ओएसडी ने किया सड़क का उद्घाटन
-- विधायक निधि से हर्रावाला देवश्रीपुरी में सात लाख से बनाई गई सड़क

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला में विधायक निधि से निर्मित पहली सड़क का उद्घाटन बृहस्पतिवार को ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि डोईवाला को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। हर्रावाला देवश्रीपुरी में सात लाख की विधायक निधि व्यय कर तैयार हुई सड़क का ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद रिबन काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंवार ने कहा कि सीएम की विधानसभा में विधायक निधि का भी विकास कामों में सदुपयोग होगा। बताया कि छोटी से छोटी समस्याओं पर भी मुख्यमंत्री कार्यालय संज्ञान लेकर निराकरण के प्रयास करता है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के कामों से विधानसभा की जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। स्थानीय लोगों ने ओएसडी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल रावत, बालावाला भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा बड़थ्वाल, कपिल खंडूरी, नरेंद्र बिष्ट, बबीता रावत, मूलचंद शीर्षवाल, रुचि पासवान, अजय सिंह चौहान, सुरेशानंद ढौडियाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें