फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी साधकों ने ली ध्यान,योग व आध्यात्म की तालीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी साधकों ने ली ध्यान और योग की शिक्षा
विज्ञापन

-- परमार्थ निकेतन में योग फाउंडेशन कोर्स प्रशिक्षण शिविर संपन्न

अमर उजाला ब्यूूूूरो
मुनिकीरेती । परमार्थ निकेतन आश्रम में दो सप्ताह का योग फाउंडेशन कोर्स प्रशिक्षण शिविर विधिवत संपन्न हो गया। शिविर में विश्व के 18 देशों के योग साधकों, जिज्ञासुओं ने प्रतिभाग किया। शिविर में साधकों ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं की तालीम ली व सत्संग के माध्यम से भारतीय संस्कृति दर्शन, गीता व आध्यात्म के विषय में जाना। स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में योग फाउंडेशन कोर्स प्रशिक्षण शिविर के तहत भारत समेत विश्व के करीब डेढ़ दर्जन देशों से आए योग जिज्ञासुओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें साध्वी आभा सरस्वती व योगाचार्य डा. इंदू शर्मा की अगुवाई में योग व प्राणायाम की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी गई व अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

शिविर के समापन अवसर पर जिज्ञासुओं को आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि व साध्वी भगवती सरस्वती ने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान जिज्ञासुओं ने स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से योग, भारतीय संस्कृति, दर्शन व आध्यात्म से जुड़े सवाल पूछे। स्वामी ने योग साधकों से स्वयं के स्वास्थ्य से पहले प्रकृति के बारे में चिंतन करने का आह्वान किया। कहा कि प्रदूषित होता पर्यावरण हमें स्वस्थ व निरोगी जीवन नहीं दे सकता। उन्होंने साधकों से अपने वतन लौटने पर पौधरोपण व जैविक जीवन अपनाने व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान आश्रम प्रबंधक रामअनंत तिवारी, नरेंद्र बिष्ट, आरके दीक्षित, विदेशी साधक स्टीव, रीटा, नादिरा, मारिया, मानसी, बिन्नी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें