फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति के लिए सड़क पर उतरे आरक्षित वर्ग के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 33110 छात्र-छात्राओं को तीन वर्ष से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। इससे गुस्साए छात्र-छात्राओं ने जिला समाज कल्याण विभाग के मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन कर शीघ्र छात्रवृत्ति भुगतान की मांग उठाई। कहा गया यदि शीघ्र मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ग्यारह बजे पीजी कॉलेज गोपेश्वर से आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए जिला समाज कल्याण विभाग तक पहुंचे। विभाग के मुख्य प्रशासनिक भवन के सामने छात्र-छात्राओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्र संघ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बुटोला और जय हो संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बुटोला ने कहा कि छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से ही अपनी पढ़ाई का खर्चा चलाते हैं, लेकिन वर्ष 2015 से आज तक जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में गरीब तबके के छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से छात्रवृत्ति वितरित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग बजट की कमी बता रहा है। इस मौके पर पवन कुमार, नीरज परमार, नवल किशोर, सुनील कुमार, देवेंद्र बुटोला, सतीश चंद्र, संजीव कुमार, प्रकाश राम, लक्ष्मण बुटोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें