फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में शामिल होगी कालूवाला, बडोवाला ग्राम सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ग्राम सभाओं को पालिका में शामिल करने की तैयारी
विज्ञापन

-- पालिका से जुड़ चुके हैं आठ ग्राम सभाओं के 13 राजस्व गांव

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला में कालूवाला और बडोवाला ग्राम सभाओं को शामिल करने का प्रस्ताव शासन का भेजा गया है। सीमा विस्तार की अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद अब दो ओर ग्राम सभाओं को नगर पालिका में जोड़े जाने की कवायद को शुरू कर दी गई है। नगर पालिका डोईवाला सीमा विस्तार के बाद आठ ग्राम सभाओं के 13 राजस्व गांवों को नगर पालिका में जोड़ दिया गया था। सीमा विस्तार की अंतिम अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका वार्ड तैयार करने को आखिरी स्टेज में ले जाने की तैयारी कर रही थी। एकाएक मंगलवार को दो ओर ग्राम सभाओं को जोड़ने के निर्देश मिलने के बाद सारी व्यवस्थाओं में एकाएक परिवर्तन करना पड़ रहा है।
इससे पहले नगर पालिका में लच्छीवाला, डैशवाला, घिसरपडी, मारखमग्रांट प्रथम, भानियावाला, कान्हरवाला, जौलीग्रांट और अठूरवाला को लिया गया था। अब दो ओर ग्राम सभाएं कालूवाला और बडोवाला को शामिल करने का प्रस्ताव शासन में भेज दिया गया है। बताया गया कि दोनों ग्राम सभाओं की आबादी करीब तीन हजार के आसपास है। इन ग्राम सभाओं के पांच गांव शहरी क्षेत्र का हिस्सा बन जाएंगे। प्रस्ताव जाने के बाद नगर पालिका में दस ग्रामसभाओं के 18 गांव नगर पालिका डोईवाला में शामिल हो जाएंगे। शासन के सूत्रों से जानकारी मिली है कि नगर पालिका डोईवाला में शामिल किए कालूवाला और बडोवाला ग्राम सभाओं को गैरसैंण में होने वाले सत्र में प्रस्ताव में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


वार्ड तैयार करने की प्रक्रिया पर फिरा पानी
डोईवाला। सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी होने से पहले ही नगर पालिका प्रशासन ने वार्ड तैयार करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था जिससे समय रहते सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाए। लेकिन पखवाड़े भर की मेहनत पर उस समय पानी फिर गया जब दो ग्राम सभाएं कालूवाला और बडोवाला को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार होने के बाद अब नए सिरे से वार्ड तैयार करने होंगे।

बढ़ती दावेदारों की संख्या बढ़ाएगी पार्टियों की मुश्किलें
डोईवाला। प्रदेश में अगले साल निकाय चुनाव होने हैं। डोईवाला नगर पालिका में सीमा विस्तार के बाद अब दस ग्राम सभाओं को शामिल किया गया है। इससे अब कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में अध्यक्ष और वार्ड में चुनाव लड़ने वालों की संख्या में आशातीत बढ़ोतरी हो जाएगी। बडोवाला में रहने वाले जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी के अलावा कई लोगों की दावेदारी पुख्ता हो जाएगी।
विज्ञापन


कोट्स
नगर पालिका डोईवाला में कालूवाला और बडोवाला ग्राम सभाओं को शामिल करने का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। अब दस ग्राम सभाएं नगर पालिका का हिस्सा बन जाएगी। वार्ड तैयार करने के लिए नए सिरे से काम शुरू करना होगा।
- विजय प्रताप सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका डोईवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें