फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की सुरक्षा को पुलिस सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो नेम-
विज्ञापन


कैंप और रिसोर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
-- लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष ने ली संचालकों की बैठक, पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने गंगा और हेंवल नदी किनारे रिसॉर्ट व कैंप संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने प्रतिष्ठानों में पर्यटकों को मांस और शराब परोसने पर भी प्रतिबंध का पालन करने की भी हिदायत दी है। ऐसा नहीं करने पर संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बुधवार को यमकेश्वर के घट्टूगाड़ क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट और कैंप संचालकों की नववर्ष के मद्देनजर लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बैठक ली। उन्होंने संचालकों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि कैंपिंग को आने वाले पर्यटकों के साथ व्यवहार को संयमित रखा जाए। साथ ही गंगा और हेंवल नदी के किनारों पर गहरे पानी व जंगली जानवरों के खतरे से जुड़े चेतावनी बोर्ड चस्पा किए जाएं। कहा कि कैंपिंग और रिजॉर्ट में ठहरने वाले पर्यटकों का पहचान पत्र लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही संचालकों को कैंप व रिजॉर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट लहजे में बताया कि तीर्थ क्षेत्र में मांस व मदिरा की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है। लिहाजा मांस और शराब पर्यटकों का किसी भी सूरत में नहीं परोसा जाए। चेताया कि चेकिंग के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर दीपक बड़ोनी , सम्राट मेहता, गजेंद्र रावत, अनिल दुआ, गजेंद्र राणा, राहुल, आकाश ध्यानी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें